aajtaktimes

होली मिलन समारोह का आयोजन


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। विधानसभा कुर्सी के बहरौली फार्म पर कैप्टल विजय शुक्ल द्वारा
आयोजित होली मिलन समारोह में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व
कार्यकर्ताओं सहित काफी संख्या में लोगो ने भाग लिया। खुशीराम चौहान
म्युजिकल ग्रुप के द्वारा मनमोहक फागुवा गीतो के माध्यम से कार्यक्रम में
शमा बांधा, उपस्थित श्रोतागण मंत्रमुग्ध होकर फगुवा गीतो को रसपान किया।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, साकेन्द्र वर्मा,
सांसद प्रतिनिधि राजेश वर्मा, मुख्य सांसद प्रतिनिधि रमेश चन्द्रा ने
उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुए होली के पावन पर्व को आपसी प्रेम
सौहार्द और धार्मिक आस्था का वर्णन किया तथा सबने एक-दूसरे को मस्तक पर
गुलाबी तिलक लगाकर होली की शुभकामनाऐं देते हुए होली मिली। कार्यक्रम का
संचालन करते हुए चन्द्रशेखर पाण्डे ने होली की बधाई देते हुए आभार प्रकट
किया। इस अवसर पर सुधीर सिंह ‘‘सिद्धू’’, राम प्रकाश श्रीवास्तव, कैलाश
यादव, शिवदयाल जायसवाल, मुनवा महराज, संजय द्विवेदी, शिवशंकर सिंह आदि
लोग उपस्थित रहें।

Related

UP 6503263632606335960

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item