aajtaktimes

29 को होगा सलमानी सम्मान समारोह


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। सलमानी समाज की दिशा और दशा के साथ-साथ सामाजिक और राजनैतिक
क्षेत्रों में व्यापक पतन हुआ है। सवा अरब की आबादी में सलमानी समाज की
जो स्थिति है इससे देश के लोकतंत्र और सामाजिक व राजनैतिक दृष्टिकोण पर
प्रश्न चिन्ह लगा है। यह विचार आल इण्डिया जमात-ए-सलमानी के राष्ट्रीय
अध्यक्ष फरीद सलमानी ने प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों से व्यक्त किये।
उन्होने कहा कि सलमानी समाज आज भी अपने निरंतर प्रयासों से खुद को समाज
की मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष
मो. हफीज सलमानी ने बताया कि आगामी 29 मार्च को नगर पालिका परिसर में
सलमानी सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मुख्य अतिथि के
रुप में कैबिनेट मंत्री अरविन्द सिंह गोप एवं खैरुल बशर सलमानी तथा
विशिष्ट अतिथि सदर विधायक धर्मराज सिंह यादव एवं डा. सिराज सलमानी होंगे।
इस मौके पर जिला प्रवक्ता मो. रफीक सलमानी, मो. वैश सलमानी, मो. इसराईल
सलमानी, मो पम्मू, मो. शकील, मो. रफीक, मो. मुस्ताक, अबुल हसन, मो. जहीर,
मो. सगीर सहित कई लोग मौजूद रहे।

Related

UP 6343284319608317971

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item