एक दिवसीय जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_399.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। नेहरू युवा केन्द्र द्वारा विकास खण्ड रामनगर में राष्ट्रीय
युवा नेता कार्यक्रम के अन्तर्गत पड़ोस युवा संसद एवं एक दिवसीय
जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन ग्राम सुरवारी मे आदर्श नेहरू यूथ क्लब
सुरवारी के सहयोग से आयोजित किया गया। जिसमें सम्बन्धित विकास खण्ड के
युवा, महिला मण्डल के सदस्यो ंएव युवाओ ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में विभिन्न विषयो अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, सम्पूर्ण
स्वच्छता, आपसी भाईचारा, विकलांग कल्याण विभाग, विधवा एवं वृद्धा पेंशन,
शुद्ध पेयजल, शौचालय निर्माण एवं शौचालय उपयोग,वृक्षा रोपण, स्वच्छता,
भू्रण हत्या, नशा उनमूलन, नारी शिक्षा, एवं सरकार के द्वारा चलायी जा रही
तमाम जन कल्यण कारी योजनाओं की जानकारी नेहरू युवा केन्द्र के स्वयंसेवको
के द्वारा आम जन मानस को दी गयी।
कार्यक्रम को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हुकुम सिंह वर्मा ने सम्बोधित करते
हुए कहा कि यदि वास्तविक विकास की पृष्ठ भूमि को बनाना है तो महिलाओ को
आगे आकर युवाओ के कन्धे से कन्धे मिलाकर नचीले स्तर पर आ रही समस्याओ से
लड़कर विकास की चुनौती को स्वीकार करना होगा यही आज के युवा वर्ग की बड़ी
चुनौती हैै।
आदर्श नेहरू युवा मण्डल अध्यक्ष राहुल कुमार ने युवाओं को सम्बोधित
करते हुए कहा कि सकारात्मक सम्भावनाओ की अनुभूति ही कामयाब युवा का
लक्ष्य है शासन प्रशासन की मंशा के प्रति युवा शक्ति को सकारात्मक सोच
पैदा कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनओ की जानकारी आम जन मानस को देना
शिक्षित युवाओ का पूर्ण दायित्व है। खाद्यी ग्राम उद्योग, पशुपालन विभाग,
उद्यान विभाग, कृषि विभाग, जनधन, इन्दिरा आवास, समाजवादी पेंशन, लोहिया
आवास एवं स्वास्थ्य से सम्बन्धित जानकारियां दी गयी इस अवसर पर अध्यापक
राजकुमार वर्मा एवं जगतनारायण वर्मा, क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेश वर्मा
आगंनबाडी कार्यकत्री, आशाबहु,बैंक मित्र,प्रेरक आदि ने विभिन्न विषयो पर
विचार व्यक्त किये। नेहरू युवा केन्द्र स्वयं सेवक मनीष, शिवकुमार,
नवनीत, उत्तम, पवन, विजय, सतेन्द्र, धीरेन्द्र, पंकज, विनय, अविनाश कुमार
गुप्ता, सहित 40 युवा मण्डल के पदाधिकारी एवं युवा मौजूद रहे।

