aajtaktimes

सर्राफा व्यापारियों ने फूंका पीएम का पुतला


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। सर्राफा व्यापारियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व
वित्तमंत्री अरुण जेटली का पुतला गधे पर बैठाकर जुलूस निकाला। इसके बाद
व्यापारियों ने प्रधानमंत्री व वित्तमंत्री का पुतला घंटाघर पर फूंक कर
विरोध प्रकट किया। सर्राफा व्यापारियों का 25 वें दिन भी हड़ताल जारी रहा।
एसोसिएशन के महामंत्री अनिल रस्तोगी ने कहा कि केन्द्रीय वित्तमंत्री
अरुण जेटली के गलत फैसले से पूरे हिन्दुस्तान में सर्राफा व्यापारियों
में आक्रोश व्याप्त है। जिसके चलते सर्राफा आंदोलन करने पर मजबूर हो गये।
एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद सोनी ने कहा कि बहुमत के अहंकार ये
वित्तमंत्री के एक्साइज लगाने के फैसले ने देश के सर्राफा व्यापारियों
एवं कारीगरों को अपना व्यापार बंद करके सड़को पर उतरने के लिये मजबूर कर
दिया है लोगों ने अब कहना शुरु कर दिया है कि इनसे अच्छी यूपीए की सरकार
थी जिसने जनभावनाओं का सम्मान करके 21 दिन में ये एक्साइज कर वापस ले
लिया था। सुनील त्रिवेदी ने कहा कि वित्तमंत्री एक तानाशाह की तरह
एक्साइज लगाकर हमारे कारोबार को खत्म करना चाहते है। हमारी जायज मांग को
भी नही सुना जा रहा है। भाजपा का जनविरोधी चेहरा देश के सामने आ चुका है
देश की जनता अब इनको माफ नही करेगी। सर्राफा व्यापारियों के समर्थन में
व्यापार मण्डल पं. श्याम बिहारी मिश्रा बनवारी लाल कंछल आदर्श व्यापार
मण्डल अखिल भारतीय व्यापार मण्डल ने 28 मार्च का नारा दिया है। इस अवसर
पर राजू वर्मा, शशि शेखर गुप्ता, नीरज सोनी, वीरेन्द्र वर्मा, गुप्ता रवि
शेखर सहित आम नागरिकों ने रोष एवं आक्रोश भरे नारे लगाकर एक्साइज वापस
लेने की मांग की।

Related

UP 3091783437162200942

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item