aajtaktimes

एसपी ने ताईक्वाण्डो खिलाड़ियों को किया सम्मानित


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। पुलिस लाईन प्रांगण में ताईक्वाण्डो स्कूल के खिलाड़ियों को
पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद ने कलर बेल्ट टेस्ट में सफल खिलाड़ियों को
प्रमाण पत्र देकर उत्साह वर्धन किया। मुख्य प्रशिक्षक व अर्न्तराष्ट्रीय
खिलाड़ी अनिल कुमार धानुक के नेतृत्व में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे
खिलाड़ियों को पुलिस अधीक्षक ने बधाई देते हुए भविष्य में अच्छे प्रदर्शन
की आशा की। कलर बेल्ट टेस्ट में सफल खिलाड़ियों में लीलावती सिंह ब्लू से
ब्लू-1, ब्रम्हचारी प्रधान ब्लू से ब्लू-1, चन्द्राणी अवस्थी ग्रीन-1 से
ब्लू, मो. फरान ग्रीन-1 से ब्लू, नितिन मोर्या ग्रीन से ग्रीन-1 मो.
इकराम ग्रीन से ग्रीन-1, मो. फैज ग्रीन से ग्रीन-1, सुबन्तु एलो से
ग्रीन, सतगुरू हृवाट से एलो, कल्पना थापा हृवाट से एलो को प्रमाण-पत्र
देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपस्थित खिलाड़ियों में विजेन्द्र धानुक,
शुभम धानुक, मो. शहनवाज, कुनाल, अदिति, विराट, रितांशी, दिव्यांशी, राकेश
कुमार धानुक, विकास धानुक, अभिषेक बनर्जी ने सम्मानित खिलाड़ियों को बधाई
दी व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related

UP 5717567742346753731

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item