राजेश का जोरदार स्वागत
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_593.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। विधान परिषद सदस्य राजेश यादव ‘राजू‘ का जनपद के युवा समाजवादी
नेताओं ने जोरदार स्वागत किया एवं महापर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी
गयीं। इस मौके युवा सपा नेता शिवा शर्मा ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए
कहा कि जनपद में युवाओं के दिल की धड़कन या तो मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
हैं या फिर जनपद की आन-बान-शान हर दिल अजीज नेता राजू बन गये हैं और आज
युवाओं की हर समस्याओं का समाधान करने के लिए राजेश यादव हर वक्त उनके
साथ रहते हैं। इस मौके पर युवा नेता शिवम शुक्ला ने कहा कि हमारे राजेश
भय्या युवाओं की हर समस्याओं को पूरी करने में सम्पूर्ण ढंग से सहायता
प्रदान करते हैं। इस मौके पर आशीष सिंह आर्यन, सोनू शर्मा, अमित चौधरी,
पवन सिंह, मो. आफाक, हिमांशु दिक्षित, अंकुश मिश्रा, मोनू शर्मा,
प्रशान्त पाण्डेय, दिग्विजय सिंह, सत्यम द्विवेदी, शिवम सैनी, सुधीर
रस्तोगी, अवधेश, खालिद खान, अर्पित श्रीवास्तव, अर्शी, नदीम खान एवं
सैकड़ों युवा शामिल थे।

