aajtaktimes

लोक सेवा आयोग की चयन परीक्षा 20 मार्च को


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। लोक सेवा आयोग उ0प्र0 इलाहाबाद द्वारा अवर अधीनस्थ सेवा
सामान्य चयन की प्रारम्भिक परीक्षा आगामी 20 मार्च  को प्रदेश के बीस
जनपदों में आयोजित की जा रही है। जनपद में सामान्य चयन परीक्षा प्रातः
9ः30 बजे से 11ः30 बजे तक तथा विशेष चयन परीक्षा 2ः30 बजे से 4ः30 बजे तक
होगी। जिलाधिकारी अजय यादव ने परीक्षा को सकुशल, शान्तिपूर्ण और
सुचितापूर्वक सम्पन्न कराये जाने के मद्देनजर केन्द्र पर्यवेक्षकों एवं
अधिकारियों के साथ डीआरडीए सभागार में आयोजित बैठक में निर्देश दिया कि
दोनों परीक्षाएं सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पर्यवेक्षक, सम्बन्धित
प्रधानाचार्य, सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट सहित अन्य अधिकारी प्रत्येक
स्तर पर पूरी सजगता और समयबद्धता के साथ ही आयोग के दिशा निर्देशों का शत
प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें। बैठक में आयोग के दिशा निर्देशों के
पूरी जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा से जुड़े सम्बन्धित
विद्यालय के प्राचार्य अथवा अधिकारी से किसी भी स्तर पर किसी तरह की चूक
ना हो, इसके लिए उन्हें हर स्तर पर  सतर्कता से अपने दायित्व का निर्वहन
करना होगा। किसी भी स्तर पर किसी अधिकारी की शिथिलता पर उसके विरूद्ध कड़ी
कार्यवाही होगी। बैठक में एडीएम हरिकेश चौरसिया, सभी उपजिलाधिकारी, आयोग
की प्रतिनिधि, सम्बन्धित विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं सेक्टर एवं जोनल
मजिस्ट्रेट मौजूद थे।

Related

UP 3643180546619949476

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item