वार्षिकोत्सव के दौरान बच्चों ने पेश किये रंगा रंग कार्यक्रम
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_412.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। आनन्द भवन पब्लिक स्कूल बरेठी के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में
मुख्य अतिथि कबीना मंत्री अरविन्द सिंह गोप ने बच्चों को कड़ी मेहनत करने
की शिक्षा दी तथा महापुरूषों के जीवन से प्रेरणा लेकर सफल व सार्थक बनाने
की बात की सदर विधायक सुरेश यादव ने सरकार द्वारा किये गये कार्यों का
उल्लेख किया तथा लैपटॉप वितरण तथा कन्या विद्याधन योजना के बारे में
विस्तार से बताया विधायक जैदपुर राम गोपाल रावत ने बच्चों के उज्जवल
भविष्य की कामना की। आनन्द भवन पब्लिक स्कूल के संरक्षक धीरेन्द्र वर्मा
ने कार्यक्रम तथा अध्यापकों की प्रशंसा की तथा बच्चों को पुरस्कार वितरण
किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता डी के. गुप्ता ने किया
विद्यालय के प्रधानाचार्य एसके गुप्ता ने आये गये अतिथियों का आभार
व्यक्त किया।
इस अवसर प हुमाँयू नईम खाँ, बृजेश दीक्षित एडवोकेट, प्रशांत
मिश्रा, अशोक शुक्ला, पवन जैन, अजीत प्रताप सिंह पू.मा. शिक्षक संघ
अध्यक्ष अरूणेन्द्र कुमार वर्मा, गंगा राम यादव प्रधान बरेठी विद्यालय के
अध्यक्ष राजेश वर्मा, प्रबन्धक संदीप गुप्ता उपस्थित रहें।

