aajtaktimes

24 घंटे बिजली व स्वास्थ्य सेवाएं रहे मुस्तैद: DM


बाराबंकी। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि जिला
अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी पर चिकित्सकों की मौजूदगी सुनिश्चित की जाये और
अस्पतालों में दवा तथा त्वरित उपचार की व्यवस्था न होने पर सम्बन्धित के
विरूद्ध कार्रवाई करें। नं0 108 एम्बूलेन्स की उपलब्धता भी सुनिश्चित
रखे। सीएमओ सभी चिकित्सकों एवं जरूरी स्टाफ की उपस्थिति का विवरण
जिलाधिकारी को भेजंेगे। 20 मार्च 2016 के बाद किसी को अवकाश न दिया जाये।
जिलाधिकारी ने पावर कारपोरेशन के अधिशासी अभियन्ताओं को निर्देश दिया कि
23 और 24 मार्च, 2016 को 24 घण्टे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराये। इसके
लिए अभी से कार्यवाही कर ली जाये। नगरीय निकाय के अधिकारी शहरी क्षेत्रों
में प्रातः 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक अनवरत पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित
करायेगे। जिलाधिकारी ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी को निर्देश दिया कि
मिलावटी खाद्य पदार्थो पर कड़ा अंकुश रखे और नमूने लिये जाये। बैठक में
मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रवीन्द्र कुमार, एडीएम हरिकेश चौरसिया, एएसपी
ज्ञानन्जय सिंह, सभी उपजिलाधिकारी,  पुलिस क्षेत्राधिकारी, जिले के
सम्बन्धित अधिकारी, थानाध्यक्ष, गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Related

UP 5902450354852940307

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item