aajtaktimes

दबंगो ने किन्नरों का घर गिराया, DM से शिकायत


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। दबंग व्यक्तियों द्वारा किन्नरो की पुरानी गद्दी पर कब्जा करने
का प्रयास किया। कपड़ा व्यवसायी मो. असफाक, इश्तियाक, इम्तियाज, इस्तिखार
तथा दो और भाईयों के साथ आठ-दस अंन्य बदमाशों के साथ लाकर अपनी दंबगई व
बदमाशी के बल पर पुरानी गद्दी वाले मकान पर मजदूर लगाकर दीवारे गिराने
लगे। मुखिया हीरा किन्नर ने जिलाधिकारी से मुलाकात की तथा अन्य आला अफसरो
से शिकायत की। तब जाकर पुलिस की साक्रियता के चलते काम रेाका गया। किन्नर
हीरा द्वारा बताया गया कि गद्दी को बिक्री करने का अधिकार किसी किन्नर को
नही, किन्नर राजू नशेड़ी किस्म का था। जिसकी वजह से उपरोक्त विपक्षीगणों
ने साजिश करने किन्नर राजू से कूटरचित, फर्जी बैनामा करवा लिया, जिसको
बैनामा करने का अधिकार किसी को नही प्राप्त है। किन्नर हीरा द्वारा बताया
गया कि अगर विपक्षी जबरदस्ती कब्जा करने का प्रयास करते है तो हम सारे
किन्नर समाज के लोग इसका बिरोध करेगे और सारे उत्तर प्रदेश, व
हिन्दुस्तान के किन्नरो को इक्ठ्ठा करके पंचायत किया जायेगा।

Related

UP 4206347156164141921

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item