aajtaktimes

राष्ट्रीय लोक अदालत में 2690 वादों का हुआ निस्तारण


जौनपुर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार को दीवानी न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय मासिक लोक अदालत का आयोजन प्रभारी जनपद न्यायाधीश राधेश्याम यादव की अध्यक्षता में हुआ। इस मौके पर विभिन्न अदालतों के माध्यम से दीवानी के 6, लघु अपराधिक 1164, राजस्व के 321, चकबन्दी के 1088, वैवाहिक के 13, भरण पोषण के 38, स्टैम्प एक्ट के 6, विद्युत के 41, उत्तराधिकार के 6, एमएसीपी के 7 मिलाकर कुल 2690 वादों का निस्तारण किया गया जिसके फलस्वरूप 5822 व्यक्ति लाभान्वित हुये। लघु आपराधिक वादों में बतौर अर्थदण्ड के रूप में 250975 रूपया जमा कराया गया। साथ ही पारिवारिक न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश राधेश्याम यादव द्वारा भरण-पोषण/वैवाहिक मामलों से सम्बन्धित 51 वादों का निस्तारण करके सुलह के रूप में प्रथम पक्ष को 4602000 रूपया दिलवाया गया। स्टैम्प वादों में 102000 रूपये की स्टैम्प कमी की पूर्ति करायी गयी। उत्तराधिकार वादों में 5707401 रूपये के उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिये गये। मोटर दुर्घटना से पीड़ित व्यक्तियों को प्रतिकर के रूप में 2990000 रूपया दिलाया गया। इस अवसर पर न्याय पालिका के तमाम अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी एवं प्राधिकरण के सदस्य, अधिवक्ता, काफी संख्या में वादकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित रहे। अन्त में राजीव पालीवाल सिविल जज/सचिव जिला प्राधिकरण ने आभार जताया।

Related

UP 1496833974597391608

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item