aajtaktimes

खुटहन पुलिस ने 10 मवेशियों को किया बरामद, चालक फरार


जौनपुर। खुटहन थाना पुलिस ने गायों व बछड़ों से भरे पिकप को पकड़ लिया जबकि उस पर सवार लोग मौके से फरार हो गये। पुलिस के अनुसार अन्तर्गत बीती रात थाना पुलिस गश्त पर थी कि तभी सूचना मिली कि एक पिकप से कुछ लोग एक सफेद पिकप से कुछ पशु लेकर कहीं जा रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस क्षेत्र के गोसाईपुर पुलिया पहुंचकर चेकिंग शुरू कर दी कि तभी एक पिकप आती दिखायी दी। पिकप चालक पुलिस को देखकर गाड़ी खड़ाकर भाग निकला जिसके बाद पुलिस ने पिकप पर लदे 4 गाय व 6 बछड़ा बरामद किया। इसके बाद पुलिस ने धारा 3/5 (क) व 8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधिनियम का अभियोग पंजीकृत करके आवश्यक कार्यवाही कर दिया।

Related

UP 8242674373731608925

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item