aajtaktimes

समाजवादी विकास दिवस को लेकर जिला प्रशासन ने की बैठक


जौनपुर। जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी के निर्देशानुसार मुख्य विकास अधिकारी पीसी श्रीवास्तव ने कलेक्ट्रेट अनुश्रवण कक्ष में बैठक करके पालिटेक्निक तिराहे पर स्थित कृषि विभाग परिसर में जनपद स्तर पर आयोजित “समाजवादी विकास दिवस“ पर चर्चा किया जहां उन्होंने बताया कि जनपद के प्रभारी मंत्री द्वारा नामित मंत्री द्वारा कार्यक्रम की अध्यक्षता की जायेगी एवं प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारी बतौर शासन के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। इसमें समस्त विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी एवं जनोपयोगी कार्यक्रम के बारे में आमजन को अवगत कराया जायेगा तथा पूर्व से लाभ प्राप्त लाभार्थी अपनी सफलता की कहानी स्वयं बतायेंगे। इसके साथ ही अन्य कार्यक्रमों के चेक, स्वीकृति पत्र, प्राधिकार पत्र, लैपटाप आदि एवं श्रम विभाग द्वारा 2100 साइकिलों का वितरण किया जायेगा। समाजवादी विकास दिवस के सम्बन्ध में मुख्य सचिव द्वारा जारी निर्देश पत्र में जनपद व विकास खण्ड स्तर पर 15 व 16 मार्च को स्वास्थ्य शिविर लगाये जायेंगे जहां 15 योजनाओं के बारे में प्रदर्शन भी किया जायेगा। उक्त आयोजन के अवसर पर प्रकोष्ठवार ड्यूटी मंच व्यवस्था आदि हेतु निम्नानुसार नोडल अधिकारी नामित भी नामित किये गये है। “समाजवादी विकास दिवस“ के आयोजन में विभिन्न विभागों द्वारा पूर्व लाभार्थी 300, नवीन लाभार्थी 400, मुख्य अतिथि से प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाले लाभार्थी 60, सफलता की कहानी बताने वाले लाभार्थी 12 उपस्थित रहेंगे। इसके बाद अपरान्ह 02 बजे कलेक्ट्रेट अनुश्रवण कक्ष में बैठक में अपने विभाग से सम्बन्धित कार्यक्रम/योजना से सम्बन्धित विवरण तथा प्रतिभाग करने वाले लाभार्थी ने डेमो प्रदर्शन भी किये।

Related

UP 5594656673980371112

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item