सपा विधायक सहित 3 लोगो की सड़क हादसे में मौत
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/3_10.html
लखनऊ। मुरादाबाद के बिलारी से समाजवादी पार्टी के विधायक हाजी इरफान सहित तीन लोगों की आज बदायूं में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। सभी लोग सैफई जा रहे थे।
विधायक हाजी इरफान की फॉरच्यूनर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में चालक समेत दो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि विधायक, उनके बेटे समेत पांच अन्य लोग बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से बरेली रेफर कर दिया गया। बरेली के अस्पताल में विधायक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
आज सुबह करीब आठ बजे विधायक हाजी इरफान कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव के बेटे की शादी में शामिल होने सैफई जा रहे थे। गाड़ी चालक फरजंद अली निवासी बिलारी चला रहा था। गाड़ी में विधायक और उनके बेटे फहीम, सुरक्षा गार्ड अमित कुमार, ताहिर हुसैन, राहुल जैन, संभल से सपा के पूर्व महासचिव केपी यादव बैठे हुए थे। इसी दौरान मुजरिया से कछला रोड पर गांव ज्योरा पारवाला मोड़ के बाद गाड़ी अनियंत्रित हो गई। गाड़ी पेड़ से टकराते हुए खाई में जा गिरी। हादसा इतना जबरदस्त था कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। खेतों पर काम कर रहे लोग भाग कर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने गाड़ी में फंसे घायलों को बाहर निकाला।
चालक फरजंद अली और केपी यादव को उझानी के स्वास्थ्य केंद्र में मृत घोषित कर दिया गया। अन्य सभी घायलों को आनन-फानन में जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर देखकर सभी घायलों को बरेली रेफर कर दिया गया। बरेली में दीपमाला अस्पताल में विधायक हाजी इरफान को मृत घोषित कर दिया गया। अन्य घायलों की हालत चिंताजनक है।