aajtaktimes

लकी 11 ने शानदार बल्लेबाज़ी कर हुयी विजेता

अजमी रिज़वी
बाराबंकी । जैदपुर में सपा नगर अध्यक्ष जावेद रिज़वी द्वारा आयोजित अलीम अंसारी पूर्व चेयरमैन मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट मे आज का मैच लकी 11 बाराबंकी और स्टार 11 रायबरेली  की टीमो के बीच खेला गया । स्टार 11 ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया दानिश के 53 रन, मोहित के 47 रन व सुल्तान के 35 रन की बदौलत16 ओवर मे तीन विकेट पर 185 रनो का विशाल स्कोर खड़ा किया,जवाब मे बल्लेबाजी करने उतरी लकी 11 बाराबंकी ने धुआधार शुरूआत करते हुए मात्र दस ओवर मे ही 186 रन बना कर मैच जीत लिया लकी 11 की तरफ से मनीष ने बेहद शानदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 40 गेंदो मे 141रन बनाये मनीष को शानदार शतक के लिये मैन आफ द मैच का पुरस्कार आलम राईन द्वारा दिया गया तथा शतक मारने पर हाजी गुड्डू द्वारा रफत मोबाईल की तरफ से एक मोबाईल व नगद 1950 रूपये का इनाम दिया गया,  टूर्नामेंट के दौरान गुड्डू ,खालिद कुरैशी, अजमत अली , बब्बू शेख, जावेद रिज़वी, समीर रिज़वी , तय्यब खान, बब्लू , गुलफाम रिज़वी, मुन्ना पलाले, मो. खलिक सिद्दीकी, परवेज रिज़वी, आमिर खान बब्लू ,जाहिद रिज़वी, इजहार खान, मो. अहमद मामा, रशीद अंसारी, इजहार खान, इश्तियाक सूफी,हुसैन अली आदि लोग मौजूद थे ।

Related

UP 4410277428812336903

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item