पल्सर सवार बदमाशों ने सर्राफा व्यवसायी को गोली मारकर की लूट
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_283.html
जौनपुर। जनपद के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के हड़ही मोड़ के पास पल्सर सवार बदमाशों ने आभूषण व्यवसायी चाचा भतीजे को गोली मारकर लूट की घटना को अंजाम दिए जाने की खबर है।
सूत्रों के मुताबिक धवरइ निवासी शिवकुमार गुप्त और उसके भतीजे की इटौरी बाजार में ज्वेलरी की दुकान हैं। आज सायं दुकान बन्द करके चाचा भतीजा एक बाइक से घर जा रहे थे।पल्सर सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर शिवकुमार को गोली मार दी।विरोध करने फर बदमाशों ने भतीजे के सिर में कट्टे की मुठिया से प्रहार कर घायल कर दिया।घायल चाचा भतीजा को जिला अस्पताल ले जाया गया है।लूट कितने की हुई है यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।पुलिस पूरे मामले की सच्चाई पता करने में जुट गयी है।

