101 व्यापारियो ने ग्रहण की सदस्यता
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/101_9.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्ड़ल नगर इकाई द्वारा शहर मे चलाये जा रहे 10 दिवसीय सदस्यता अभियान के आठवे दिन 101 व्यापारियो ने अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्ड़ल की सदस्यता ग्रहण की। नगर अध्यक्ष सुजीत कुमार शाह के नेतृत्व में चलाये जा रहे अभियान के आठवे दिन 101 व्यापारियो ने व्यापार मण्ड़ल की संदस्यता ग्रहण की। अभियान मे देशराज यादव, मंयक जायसवाल, रवि नाग, हर्षित शर्मा, हर्षित शुक्ला, मनीष तिवारी, निशू, एमपी सिंह, शेखर वर्मा, मुदित आदि व्यापारी मौजूद रहे।

