जम्मू-कश्मीर राजमार्ग पर दुर्घटना में 4 लोगों की मौत, 1 घायल
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/4-1.html
जम्मू (एएनएस)। जम्मू के रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर शनिवार देर रात सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि यह दुर्घटना रामबन जिले के मेघडार में हुई। चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और यह खाई में जा गिरी।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ''एक निर्माण कंपनी का डंपर सुंभर से कोली जा रहा था कि अचानक से चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और यह मेघडार में एक गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में चालक सहित चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है।''