चुनावी रंजिश में प्रधान के चचेरे भाई की हत्या
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_925.html
इलाहाबाद (एएनएस)। जिले के सरायइनायत थाना क्षेत्र के दुबावल गांव में प्रधान के चचेरे भाई की हत्या चुनावी रंजिश में कर दी गई। रविवार सुबह उसकी लाश गांव के बाहर पड़ी मिली। परिजनों ने पूर्व प्रधान समेत चार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। दुबावल गांव निवासी राकेश मिश्रा 44 शनिवार दोपहर किसी काम से निकले थे। उसके बाद से उनका पता नहीं चला।
रात भर परिजन उनकी तलाश में परेशान रहे। रविवार सुबह गांव के बाहर उनकी लाश सड़क किनारे मिली। बाइक भी गिरी पड़ी थी। स्थानीय लोगों ने उनकी लाश देखकर घरवालों को जानकारी दी। इस घटना से राकेश के परिवार वालों के होश उड़ गए। सरायइनायत पुलिस को सूचना दी। सरायइनायत पुलिस का कहना है कि राकेश के माथे पर चोट के निशान है। मौत का कारण स्पष्ट नहीं है।

