रंजिश के चलते युवक की पीट-पीटकर हत्या
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_799.html
कानपुर (एएनएस)। उत्तर प्रदेश में कानपुर के महाराजगंज क्षेत्र में चुनावी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने एक युवक की लाठी-डण्डों से पीट-पीटकर हत्या कर दी।
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि कल रात महाराजगंज इलाके के लाहौरपुर गांव में शैलेन्द्र (22) परचून की दुकान पर सामान लेने गया था। इस दौरान रघुनाथ आदि छह लोगों ने लाठी-डण्डे से उसपर प्रहार कर दिया। गंभीर रुप से घायल युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गयी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गये। घटना का कारण चुनावी रंजिश है।