aajtaktimes

जरवल क्लब के मोईनुद्दीन ने 5 छक्के मार कर दिलाई शानदार जीत,उमड़ी भारी भीड़


अजमी रिज़वी
बाराबंकी | सपा नगर अध्यक्ष जावेद रिजवी व फरमान अंसारी द्वारा आयोजित अलीम अंसारी पूर्व चेयरमैन  मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट मे आज का मैच मेफेयर क्लब लखनऊ व जरवल क्लब जरवल के बीच खेला गया | जरवल क्लब ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया ,
 पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेफेयर क्लब लखनऊ ने सोलह ओवर मे 162 रन बनाये, जिसमे शब्बू ने अपनी टीम के लिये शानदार अर्धशतक के साथ 61 रन व हसन ने 30 रन का योगदान दिया, जरवल क्लब की तरफ से गेंदबाजी करते हुए रवी ने 3 विकेट व अलीम ने 2 विकेट लिए, जवाब मे बल्लेबाजी करने उतरी जरवल क्लब की शुरूआत बेहद खराब रही और 8 ओवर मे ही 66 रन पर ही उसके 5 बल्लेबाज पवेलियन वापस लौट चुके थे |
 जब ये लग रहा था कि मैच जरवल क्लब के हाथ से निकलता जा रहा है तभी छटे विकेट के लिये बल्लेबाजी करने आये जरवल क्लब के बल्लेबाज मुइनुद्दीन ने एक ओवर मे लगातार 5 छक्के मार कर मैच का रूख पलट दिया इसके बाद मोइनुद्दीन ओर विक्की ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 15वे ओवर मे ही जरवल क्लब को शानदार जीत दिला दी, मुइनुद्दीन ने 21 गेदो मे 55 रन और विक्की ने 37 रन बनाये मेफेयर क्लब की तरफ से अली ने दो विकेट लिये मुइनुद्दीन को उनके शानदार खेल 55 रन और एक विकेट के लिए मैन आफ द मैच के पुरस्कार से हाजी इसराइल कुरैशी द्वारा दिया गया
वही मनी पृइस पुरस्कार पत्रकार उमेर अंसारी द्वारा दिया गया | टूर्नामेंट के दौरान सबसे लम्बा छक्का (लगभग 85 मीटर लम्बा) मारने पर इश्तियाक सिद्दीकी की तरफ से एक एक किलो के चार डिब्बे च्यवनप्राश के विशेष ईनाम के तौर पर दिये गये, मैच के दौरान गुड्डू ,इमदाद मामा, अजमत निहाद रजा,चॉद मिया , राशिद कमाल, बब्लू , गुलफाम रिज़वी, मुन्ना पलाले, सिराज टेन्ट हाउस, नूरआलम, आफताब आलम, कूदरू, मोहम्मद राशिद ,तय्यब खान, परवेज रिज़वी, आमिर खान बब्लू ,जाहिद शब्बीर, शाकिब अंसारी, उमेर अंसारी सभासद, इजहार खान, मो. अहमद मामा, रशीद अंसारी आदि लोग मौजूद थे |

Related

UP 1761290948013579564

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item