aajtaktimes

सरकार बनने के बाद वादे कूड़ेदान में: आमिर


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। अल्पसंख्यक यूनियन की बैठक आमिर भाई के आवास पर सम्पन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता ऐडवाइजरी बोर्ड के सदस्य बाबू किशोर महाराज ने की।
आमिर भाई ने कहा कि सच्चर कमेटी, और रघुनाथ मिश्र की रिपोर्ट अभी तक,
प्रदेश व देश की सरकारों ने लागू नही किया है। इससे साफ जाहिर होता है कि
दोनों सरकारों की नीतियों मंे अल्पसंख्यकों के बारे में धोखा धड़ी करना
है। सिर्फ चुनाव के समय अल्पसंख्यकों से बड़े-बड़े वादे किये जाते हैं।
लेकिन चुनाव के बाद सरकार बनने के बाद यह सब वादे कूड़ेदान में डाल दिये
जाते हैं। कांग्रेस पार्टी का भी मामला इसी तरह है। लेकिन निभ्रया काण्ड
मंे वह तीन साल राज्यसभा में चुप्पी साधे मुर्खों की तरह बैठी रही और कोई
ठोस कानून नही बना पायी। जिससे बेकसूर निभ्रया को न्याय मिल जाता इन सब
बातों से साफ जाहिर होता है कि कांग्रेस पार्टी सिर्फ कांग्रेसियों की
है। आमिर भाई ने कहा कि अल्पसंख्यक यूनियन एक अराजनैतिक यूनियन है इस के
मिम्बर व पदाधिकारीगण़ किसी राजनैतिक दल में जाते हैं तो उनको यूनियन से
निकाल दिया जायेगा। जैसे की सना मुही ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है तो
उनकों 10 मार्च 2016 से यूनियन से निष्कासित कर दिया गया है। इस मौके पर
प्रदेश महासचिव असमा अहमद ने कुंवारी बुशरा को नवाबगंज नगर अध्यक्ष महिला
तथा बंकी नगर पंचायत का रोशनी जमाल को नगर अध्यक्ष महिला चुना गया है। इस
मौके पर उपस्थित प्रदेश मीडिया प्रभारी मारिया सिद्दीकी तथा प्रदेश सचिव
सईद अहमद, प्रदेश उपाध्यक्ष क्रिश्चन समाज मिस्टर ब्रान्इजा, लखनऊ मण्डल
अध्यक्ष डा. अनिल जैन, लखनऊ मण्डल संगठन मंत्री सैयद तौसीफ अमहद आदि लोग
उपस्थित थे।

Related

UP 4397105472446618841

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item