aajtaktimes

व्यापारियो का सदस्यता अभियान जारी


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्ड़ल नगर इकाई द्वारा शहर मे
चलाये जा रहे प्रदेश आवाहन पर 11 दिवसीय सदस्यता अभियान के दंसवे दिन 101
व्यापारियो ने नगर अध्यक्ष सुजीत कुमार शाह के नेतृत्व मे अखिल भारतीय
उद्योग व्यापार मण्ड़ल की सदस्यता ग्रहण की। नगर इकाई द्वारा शहर के हाइवे
से लेकर गल्ला मण्ड़ी के मध्य में अभियान चलाकर व्यापारियो को सदस्यता
ग्रहण कराई। 11 दिवसीय अभियान के दौरान नगर अध्यक्ष को बड़ी सफलता हासिल
होते हुए लगातार अभियान मे बड़ी संख्या में व्यापारियो द्वारा सदस्यता
ग्रहण की। नगर अध्यक्ष ने बताया कि कल शनिवार को सदस्यता अभियान समापन
कार्यक्रम सम्पन्न होगा। सक्रिय सहयोग देने वाले व्यापारियो को समापन पर
सम्मानित किया जायेगा। अभियान मे देशराज यादव, मंयक जायसवाल, रवि नाग,
हर्षित शर्मा, हर्षित शुक्ला, मुदित अस्थाना, आकाश जादू, कृष्ण कुमार आदि
व्यापारी मौजूद रहे।

Related

UP 1501423402521050732

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item