भाकियू अम्बावता गुट का धरना प्रदर्शन
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_239.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन अम्बावता गुट ने दस सूत्रीय मांगो को लेकर
गन्ना संस्थान में धरना प्रदर्शन शुरु किया है। किसानो का आरोप है कि
पूर्व में किये गये धरना प्रदर्शन पर जिला प्रशासन ने 15 दिनों के अन्दर
समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया था। निराकरण न होने के स्थिति में
किसानो ने मजबूरन पुनः धरना प्रदर्शन किया है। किसानो का आरोप है कि
रामसनेहीघाट तहसील के दिलोना गांव में दबंग बेदप्रकाश द्वारा चकमार्ग व
आबादी की भूमि पर कब्जा कर खेती की जा रही है। तहसीलदार ने बेदखली व
जुर्माने का आदेश भी दिया हुआ है। परन्तु उक्त आदेश का अब तक अनुपालन नही
किया गया है। इसी गांव के निवासी अकबर बेग पुत्र मिर्जा यूसुफ जो गदर के
समय पाकिस्तान चले गये थे कि सम्पत्ति को भी उक्त दबंग ने कब्जा कर रखी
है। अवैध कब्जे की शिकायत भेंदुआ, ब्रहम्नान सहित रानेपुर, मोहम्मदपुर व
तेजीपुरवा आदि गांवो में भी की जा रही है। किसानों का कहना है कि जब तक
प्रार्थना पत्र में उल्लखित दस मांगो पर कार्यवाही नही की जाती है तब तक
धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

