aajtaktimes

रामनगर में चल रहे 5 दिवसीय शिविर में उमड़ी भीड़


जौनपुर। नियमित व निरन्तर यथाशक्ति धीरे-धीरे किसी खेल को खेलकर अथवा अपनी दैनिक जीवनचर्या में योगाभ्यास को अपनाकर अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हुये अपने शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाते हुये स्वस्थ समाज के साथ स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है। उक्त बातें पतंजलि योग समिति व भारत स्वाभिमान के तत्वावधान में रामनगर ब्लाक के सादुल्लापुर गांव में सुबह-शाम चल रहे 5 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभाग करते हुये ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष विक्रम प्रताप सिंह ने कही। उन्होंने बताया कि भारत की प्राचीनतम विद्या योग ही एक ऐसी खुबसूरत चिकित्सा पद्धति के साथ साधना पद्धति है जिसे अपनाकर इस धरा को रोगमुक्त बनाया जा सकता है। योग के क्रियात्मक व सैद्धांतिक अभ्यासों को पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी अचल हरिमूर्ति, सभाराज योगी व लाल बहादुर योगी द्वारा कराया जा रहा है जिसमें साधकों को रोगानुसार विभिन्न प्रकार के आसनों, व्यायामों व प्राणायामों का अभ्यास कराते हुये ध्यान व योग निद्रा का अभ्यास कराया जा रहा है। योगाभ्यासों के क्रम में साधकों को योगिक, जागिंग, सूर्य नमस्कार, भूमि नमस्कार, भुजंगासन, मर्कटासन, मकरासनों सहित भस्त्रिका, कपाल भाति, अनुलोम-विलोम, वाह्य प्राणायाम, अग्निसार, नौलिक्रिया, भ्रामरी व उद्गीथ प्राणायामों सहित साध्य व असाध्य बीमारियों से सम्बन्धित सूक्ष्म व्यायामों को कराते हुये उनसे मनःस्थिति पर पड़ने वाले प्रभावों को बताया जा रहा है। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक सुरेंद्र पटेल, सौरभ यादव, शैलेश यादव सहित कई गांवों के जनप्रतिनिधि सहित सैकड़ों की संख्या में लोगों की सहभागिता बनी रही।

Related

UP 7457857585514550786

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item