aajtaktimes

पांच अप्रैल को मनायी जायेगी निषादराज जयंती


जौनपुर। आगामी 5 अप्रैल को मनाये जाने वाले निषादराज जयंती को लेकर सोमवार को नगर के मियांपुर निवासी युवा नेता राजकुमार बिन्द के आवास पर स्वजातीय बंधुओं की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता राम किशुन बिन्द ने किया जहां उपस्थित लोगों ने जयंती को धूमधाम से मनाने पर विचार-विमर्श किया। इस मौके पर वक्ताओं ने बैठक को सम्बोधित करते हुये सभी स्वजातीय बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील किया। इस अवसर पर राजकुमार बिन्द, वरिष्ठ कार्यकर्ता शोभनाथ आर्य, राजनाथ निषाद, सुबाष निषाद, राजकुमार निषाद, रामहित निषाद, प्रेमा देवी निषाद, धर्मेन्द्र निषाद, सतीश निषाद, रामजीत निषाद, राजकुमार निषाद एडवोकेट, अश्वनी निषाद, सुरेन्द्र निषाद, ओम प्रकाश, रामेश्वर नागर, रमेश साहनी एडवोकेट, हरिराम बिन्द, सुरेश बिन्द, शिवशंकर बिन्द, राजपत निषाद, छब्बू मिस्त्री, प्रकाश निषाद, कैलाश निषाद, राधेश्याम बिन्द, अच्छे लाल बिन्द, रामयाद निषाद सहित तमाम स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे।

Related

UP 2809311936881358637

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item