अनियंत्रित बस पलटी, एक दर्जन यात्री घायल, 8 ट्रामा रिफर
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/8.html
अजमी रिजवी
बाराबंकी। गोण्डा से लखनऊ जा रही प्राइवेट बस अनियन्त्रित होकर बांध पर बनी सड़क से नीचे पानी में गिर गयी। उस पर सवार 25 यात्री घायल हो गये। सभी घायलों को उपचार हेतु सीएचसी रामनगर में भर्ती कराया गया। एक दर्जन यात्रियों की हालत गम्भीर देख जिला मुख्यालय भेजा गया। जिसमें डाक्टरों ने आठ घायल यात्रियों को लखनऊ ट्रामा सेन्टर रिफर किया गया है। लोगो का कहना है कि बस चालक की लापरवाही से यह घटना घटी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक प्राइवेट बस संख्या यू पी 43 टी 2649 गोण्डा से सवारिया लेकर लखनऊ जा रही थी। लोधेश्वर महादेवा मेले के चलते मार्ग परिवर्तन किया गया इसलिए चौकाघाट से मरकामऊ जाने वाले मार्ग पर कुछ दूर चलने के उपरांत बस चालक ने जाम से बचने के लिए व जल्दी पहुॅचने के चक्कर में बस का सुरजूपुर नथनापुर मार्ग पर मोड़ दिया। इसी मार्ग पर तेज रफ्तार के कारण असन्तुलित होकर बांध के उपर बनी सड़क के नीचे पानी में गिर गयी। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार बस यात्रियों से खचा खच भरी थी। बस पलटते ही चीख पुकार मच गयी। सोर गुल सुनकर आस पास के ग्रामीण मौके पर पहुॅचे। घटना की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी रामनगर आशुतोष कुमार दुबे, सी ओ दुर्गेश कुमार सिंह, तहसीलदार प्रेमचन्द्र मौर्य, थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह सहित कई थानों की पुलिस बल व एम्बुलेंश गाड़ियों के साथ घटनास्थल पर पहुॅचे। तथा ग्रामिणों के सहयोग से बस में फसे लोगों को किसी तरह से निकाला गया। जिसमें जोखन यादव पुत्र रामखेलावन आयु करीब 60 निवासी कटरा बाजार गोण्डा, शिव पूजन पुत्र शिवशंकर उम्र करीब 50 वर्ष निवासी नारायणपुर थाना परसपुर गोण्डा, पवन पुत्र जोखन यादव उम्र करीब 35 वर्ष निवासी कटरा बाजार गोण्डा, उदय राज पुत्र रामेश्वर उम्र करीब 36 वर्ष निवासी पखर पुर बहराइच, जामिना पत्नी मोहम्मद सफीक उम्र करीब 42 वर्ष निवासी उमरी बेगम गंज गोण्डा, राम मनोरथ सिंह पुत्र राम अवध सिंह उम्र करीब 60 वर्ष निवासी पूरे सूर्यबंशनपुरवा गोण्डा, चन्द्रकेश सिंह उम्र करीब 55 वर्ष एवं उनकी पुत्री अन्तिमा सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी नारायणपुरवा गोण्डा, संजीव कुमार कश्यप् पुत्र सूरजन उम्र करीब 30 वर्ष निवासी मीरपुर थाना हुजूरपुर बहराइच, रामकेवल पुत्र सिद्वनाम सिंह उम्र करीब 40 वर्ष निवासी बहवन बाजार गोण्डा, प्रेमनाथ पाठक पुत्र बृजभूषण उम्र करीब 50 वर्ष निवासी बहवन बाजार गोण्डा, अर्जून ंिसंह पुत्र परमेश्वर उम्र करीब 35 वर्ष निवासी बडका सेमरा तरबगंज गोण्डा, रामचन्द्र पाठक 60 वर्ष व उनकी पत्नी फूलमती पाठक 56 वर्ष निवासी नारायणपुर जय सिंह परसपुर गोण्डा, मिल्की राम 30 वर्ष व पत्नी मायादेबी 28 वर्ष निवासी कैसरगंज बहराइच, साकिर खान पुत्र नजीर खान उम्र करीब 43 वर्ष निवासी बभनडीह पखरपुर बहराइच, बंशीलाल गुप्ता 45 वर्ष व उनकी पत्नी मंजू गुप्ता 40 वर्ष निवासी रगणगंज गोण्डा, राजकुमारी पत्नी राजू पासवान उम्र करीब 32 वर्ष निवासी रगणगंज गोण्डा, अनिल कुमार पुत्र शम्भू उम्र 35 करीब वर्ष निवासी डहराज परसपुर गोण्डा, रेखा सिंह पत्नी राकेश सिंह 40 वर्ष व उनकी दो पुत्री प्रतिमा सिंह 6 वर्ष, दिव्या सिंह 11 वर्ष निवासी हदठी मलावा परसपुर गोण्डा घयल हो गये। जिन्हे तत्काल एम्बुलेंश व पुलिस की सरकारी गाड़ी में लाद कर सी एच सी रामनगर लाया गया। उपस्थित सी एच सी के चिकित्सक व कर्मचारियों ने उपचार चालू किया। 12 लोगों की हालत गम्भीर होने के कारण जिलाचिकित्सालय उपचार के लिए भेज दिया गया। बस चालक व परिचालक ने बस छोड़कर भाग निकले।
मौके पर पहुंचे डीएम
बाराबकी। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी अजय कुमार सिंह, एडीएम हरिकेश चौरसिया, एएसपी कुंवर ज्ञान्नजय सिंह ने सी एच सी रामनगर पहुॅच कर घायलो से मिलकर हालात की जानकारी ली। तथा घटना स्थल का भी निरीक्षरण किया।
क्षेत्र वासियों ने पुलिस कर्मियों की प्रशंसा
बाराबकी। रामनगर पुलिस कर्मियों की तत्पर्ता व सक्रियता की क्षेत्र के लोगों ने प्रसंशा की। बस पलटने से करीब 3 दर्जन यात्री घायल हो गये। जिन्हे उपचार के लिए रामनगर थाने की सरकारी जीप का प्रयोग किया गया। खून से लथपथ लोगों को सीएचसी रामनगर लाने से इलाज समय से हो सका। तथा एम्बुलेंश व सरकारी जीप से पुलिस कर्मियों ने स्वयं उठाकर उपचार के लिए ले गये।

