सरायख्वाजा पुलिस ने की धारा 82 की कार्यवाही
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/82.html
जौनपुर। न्यायालय के आदेश का पालन करते हुये सरायख्वाजा थाना पुलिस ने धारा 82 की कार्यवाही किया जिसके बाबत जहां आरोपी के प्रतिष्ठान एवं घर पर नोटिस चस्पा किया, वहीं डुग्गी भी बजवाया। पुलिस के अनुसार आरोपी गीता देवी पत्नी लालता प्रसाद निवासी प्रताप कालोनी रूहट्टा थाना शहर कोतवाली है जो सिद्दीकपुर स्थित एक राइस मिल की मालकिन हैं। आईपीसी की धारा 406 व 409 के तहत न्यायालय में हाजिर न होने पर न्यायालय ने 82 की कार्यवाही करने का आदेश दिया जिस पर पुलिस ने नोटिस चस्पा व मुनादी का कार्य किया। यह कार्यवाही थानाध्यक्ष सरायख्वाजा केके मिश्र के नेतृत्व में हुआ।

