निःशुल्क शिविर से सैकड़ों मरीज हुये लाभान्वित
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_865.html
जौनपुर। सामाजिक संस्था इण्डिया अलखैर फाउण्डेशन ट्रस्ट के बैनर तले नगर से सटे बशीरपुर गांव में रविवार को मेडिकल कैम्प लगा जहां सैकड़ों महिला, पुरूष, बच्चे आदि की निःशुल्क जांच करके दवा भी वितरित किया गया। शिविर में बाल रोग विशेषज्ञ डा. विकास रस्तोगी, दंत रोग विशेषज्ञ डा. उज्ज्वला जायसवाल, स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. अलका अग्रवाल एवं फिजियोथिरेपी डा. अश्वनी चौबे ने मरीजों की जांच कर उचित परामर्श दिया। इस मौके पर शिविर के संयोजक शूगर रोग विशेषज्ञ डा. एआर मुजाहिद ने कहा कि हृदय एवं शूगर के मरीजों को अपने स्वास्थ्य पर सावधान रहना चाहिये। इसी क्रम में डा. आशीष व डा. नीलेश ने मरीजों की जांच किया। इसके साथ ही दवा वितरण कार्य महेन्द्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में हुआ। अन्त में डा. अमीरूद्दीन ने सभी चिकित्सकों व आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर रसीद अंसारी, डा. दिलगीर हसन, नुरूद्दीन, कैलाश, अरयान, डा. हशरत, शहरयार के अलावा अन्य लोग उपस्थित रहे।

