मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के पदाधिकारी चयनित
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_622.html
जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ की बैठक टीडी इण्टर कालेज में हुई जहां सर्वसम्मत से पदाधिकारियों का चयन हुआ। चयन के अनुसार अजय सिंह अध्यक्ष, महेन्द्र प्रताप यादव उपाध्यक्ष, सम्बिल खान मंत्री, रतन यादव कोषाध्यक्ष चुने गये। इसी दौरान करंजाकला ब्लाक इकाई का गठन किया जिसके अनुसार प्रेम प्रकाश सिंह अध्यक्ष, राकेश कुमार उपाध्यक्ष, सुनील विश्वकर्मा मंत्री, प्रशांत कुमार कोषाध्यक्ष चुने गये। इसके अलावा रामनगर ब्लाक के अध्यक्ष आनन्द पाण्डेय, उपाध्यक्ष बसंत लाल, मंत्री अशोक कुमार, कोषाध्यक्ष संतोष दूबे हैं। सुजानगंज के अध्यक्ष चन्द्रशेखर मिश्र, उपाध्यक्ष अमित कुमार, मंत्री सतीश कुमार, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार हैं। महराजगंज के अध्यक्ष देवेश दूबे, उपाध्यक्ष दुर्गेश सिंह, मंत्री शिवचरन, कोषाध्यक्ष अरविन्द हैं।

