aajtaktimes

मानव जीवन का मूल उद्देश्य प्रभु प्राप्तिः राम दयाल पाण्डेय


जौनपुर। मानव जीवन का मूल उद्देश्य प्रभु प्राप्ति है। ईश्वर की जानकारी करके उसके साथ नाता जोड़ना चाहिये। तभी हम जीवन के सफर को सफल बना सकते हैं। परमात्मा का बोध करने के लिये ही हमें मनुष्य जीवन मिला है। उक्त उद्गार कबूलपुर बाजार में वार्षिक निरंकारी सत्संग समारोह में उपस्थित विशाल संत समूह को सम्बोधित करते हुये राम दयाल पाण्डेय ने व्यक्त किया। उन्होंने आगे कहा कि आज निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज का यही सन्देश हैै कि हे इन्सान! समय रहते प्रभु परमात्मा की प्राप्ति कर लो जिससे आत्मा का कल्याण हो। आज निरंकारी मिशन में अज्ञानता का पर्दा हटाकर निरंकार पारब्रम्ह परमेश्वर का दर्शन कराया जा रहा है। इस अवसर पर रविन्द्र, डा. आनन्द, उदय नारायण जायसवाल, गिरजाशंकर यादव, शकील अहमद, श्याम लाल साहू, उमाशंकर यादव, रामबचन यादव, शुभाष यादव, रामबरन यादव मौजूद रहे। मंच का संचालन बालकिशन जायसवाल ने किया।

Related

UP 8947181362840837275

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item