aajtaktimes

नवनिर्वाचित शिक्षक नेताओं को दिलायी गयी शपथ


जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय शिक्षक संघ के सिरकोनी ब्लाक इकाई की कार्यकारिणी का गठनोपरांत रविवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। सिरकोनी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बाकराबाद परिसर में जिलाध्यक्ष अरविन्द शुक्ल की मौजूदगी में जिला कोषाध्यक्ष रामदुलार यादव ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। समारोह में आज शपथ लेने वालों में अध्यक्ष संजीव सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृजेश नारायण सिंह, मंत्री डा. पवन सिंह, उपाध्यक्ष राकेश पाण्डेय, छाया सिंह, राजकुमार यादव, धर्मेन्द्र सिंह, सुषमा देवी, संगठन मंत्री निशा सिंह, रामकृष्ण विश्वकर्मा, संतोष यादव, निशा मौर्या, आशीष कुमार, प्रचार मंत्री राधेश्याम यादव, सुनील विश्वकर्मा, सुशीला सोनकर, रमेश यादव, पूनम मिश्रा, संयुक्त मंत्री स्कन्द सोलंकी, कोषाध्यक्ष राजेश सिंह, आडिटर नागेन्द्र बहादुर दूबे, मीडिया प्रभारी पवन सिंह हैं। इस अवसर पर वीरेन्द्र प्रताप सिंह, सुनील यादव, धीरेन्द्र सिंह, नवीन कुमार सिंह के अलावा सैकड़ों शिक्षक मौजूद रहे।

Related

UP 4195844106060819687

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item