aajtaktimes

तीन निरीक्षकों सहित आधा दर्जन उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले


जौनपुर। जनपद की कानून-व्यवस्था को और दुरूस्त करने के उद्देश्य से आरक्षी अधीक्षक आरपी सिंह ने 3 निरीक्षकों सहित आधा दर्जन से अधिक उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन कर दिया। आरक्षी अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार निरीक्षक अवनीश चन्द्र सिन्हा को पुलिस लाइन से प्रभारी क्राइम ब्रांच, निरीक्षक चन्द्रभूषण सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी विशेष जांच प्रकोष्ठ और निरीक्षक नागेन्द्र सिंह को वाचक आरक्षी अधीक्षक से प्रभारी 100 नम्बर कण्ट्रोल रूम बनाया गया है। इसके अलावा उपनिरीक्षक रामसूरत यादव को पुलिस लाइन से थाना जफराबाद, उपनिरीक्षक बालेन्दु गौतम को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी बजरंगनगर, उपनिरीक्षक मो. अकरम को चौकी प्रभारी बजरंगनगर से थाना जफराबाद, उपनिरीक्षक रामपति राय को पुलिस लाइन से थाना सरायख्वाजा, राजकुमार सिंह को पुलिस लाइन से थाना सरायख्वाजा, सुरेन्द्र मौर्य को कोतवाली से चौकी प्रभारी भण्डारी बनाया गया है। इसके अलावा भण्डारी पुलिस चौकी पर तैनात रहे घनश्याम यादव को टीएसआई की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

Related

UP 3873692559901800502

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item