aajtaktimes

चोरों ने उड़ायी अष्टधातु की बेशकीमती देव मूर्ति


जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र में स्थित रामजानकी मंदिर से राम, लक्ष्मण व गोपाल की अष्टधातु की मूर्ति को चोरों ने पार कर दिया जिसकी जानकारी रविवार को सुबह हुई तो पुलिस को अवगत कराया। इस पर थाना पुलिस ने मौका-मुआयना करके हमेशा की तरह कार्यवाही शुरू कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के जमालापुर बाजार में श्रीरामजानकी मंदिर स्थित है जिसमें मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम, लक्ष्मण जी एवं गोपाल जी की अष्टधातु की मूर्ति स्थापित है। हौंसलाबुलंद चोरों ने बीती रात अष्टधातु की सभी मूर्तियों को उड़ा दिया जिसकी जानकारी आज सुबह हुई तो गांव सहित क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी जिस पर हमेशा की तरह पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना करते हुये छानबीन शुरू कर दी।

Related

UP 2223931076957336578

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item