aajtaktimes

महिला ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म, पिता अलग-अलग !


वियतनाम में कुछ ऐसा हुआ है कि लोग हैरान रह गए हैं। यहां एक महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। उनके जन्म का समय एक ही है, पर दोनों के पिता अलग अलग हैं। खास बात तो ये है कि ऐसे बहुत कम ही मामले दुनिया के सामने आ पाए हैं। वियतनाम की इस महिला ने जब दो बच्चों को जन्म दिया, तो दोनों में काफी असमानताएं थी। मसलन उनके रंग रूप को लेकर।

जिसके बाद बच्चों के पिता को शक हुआ और उसने डीएनए टेस्ट कराया। डीएनए टेस्ट में साफ हुआ कि वो इनमें से एक ही बच्चे का जैविक पिता है, जबकि दूसरा बच्चा किसी और का है। डॉक्टर ये संयोग ही मान रहे हैं कि एक ही समय में दो अलग अलग लोगों के साथ बनाए गए शारीरिक संबंधों से दो बच्चे पैदा हुए और दोनों ही अलग अलग लोगों के शुक्राणुओं से।
वियतनाम जेनेटिक एसोसिएशन के अध्यक्ष लि डिंह लुओंग ने कहा कि ये केस बिल्कुल अलग है। हमारे जेनेटिक एनॉलिसिस एंड टेक्नोलॉजी लैब सेंटर की जो रिपोर्ट है, वो हैरान करने वाली है। ये सिर्फ वियतनाम ही नहीं, बल्कि दुनिया के चुनिंदा मामलों में से एक है।

Related

अजब - गज़ब 5580096124109489142

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item