aajtaktimes

दो दिवसीय हड़ताल के प्रथम दिन नहीं खुले 95 बैंकों के ताले

जौनपुर। यूनाइटेड फोरम आफ आर.आर.बी. यूनियन के आह्वान पर 10-11 के हड़ताल के प्रथम दिन हड़ताल पूर्ण रूप से सफल रही। जिले के सभी 95 शाखाओं के ताले नहीं खुले जिसके चलते करोड़ों रूपये की क्लीयरिंग ठप रही। इस बाबत एक सभा हुआ जिसकी अध्यक्षता अध्यक्ष एसएन सिंह ने किया। इस मौके पर आफिसर्स स्टाफ एसोसिएशन के क्षेत्रीय मंत्री हरिमंगल मिश्र ने जहां मांगों पर चर्चा किया, वहीं आरेबिया के केन्द्रीय पार्षद शकील अहमद ने पेंशन न मिलने पर सरकार को आगाह करते हुये कहा कि अतिशीघ्र बाधाएं दूर नहीं की गयीं तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की जा सकती है। इसी क्रम में उपाध्यक्ष वीवी सिंह ने मांगों पर विचार रखा तो मुख्य अतिथि नरेन्द्र मिश्र ने संघर्ष की रूप-रेखा व उसकी सफलता के राज बताये। सभा को वीके तिवारी, मिलन चतुर्वेदी, बजरंगी सिंह चौहान, एमएम जायसवाल, केजी गुप्ता, मशीरूल हसन, अरूण श्रीवास्तव, अशफाक अहमद, श्याम नारायण सिंह, रत्नाकर दूबे, पीके सिंह सहित अन्य लोगों ने सम्बोधित किया। सभा का संचालन शकील अहमद ने किया। अन्त में संगठन मंत्री अश्वनी श्रीवास्तव ने सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related

UP 8231239188603635928

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item