aajtaktimes

आधार कार्ड के नाम पर हो रही अवैध वसूली


अजमी रिज़वी
जैदपुर बाराबंकी। लाख शिकायतो के बावजूद आधार कार्ड बनाने वालो की मनमानी से जैदपुर वासियों में रोष व्याप्त है। आदेश के बावजूद आधार कार्ड बनाने वाले आज भी अपनी मनमानी के चलते किसी 100 रू0 तो किसी से 200 रू0 लेकर आधार कार्ड बना रहे है। जिससे कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्र मजबूरन मनमाने पैसे देकर आधार कार्ड बनवाने पर मजबूर है। जबकि लोग दूसरे इलाके के लोकवाणी से कस्बे में काम कर लूट मचा रख्खी है। जबेिक आधार कार्ड बनाने वालों को विभाग द्वारा पैसा देने के बाद जनता को लूटा जा रहा है। जल्द बनाने के अलग पैसे देर में आने के 50 रू0 शुल्क रखा गया है। कस्बे में अरविन्द्र वर्मा फोटो स्टेट पावर हाउस के पास स्थित दुकान पर लोगों से अभद्रता कर जमकर लूट मची हुयी है। जबकि चेयरमैन रियाज अहमद ने कहा कि 20 रू0 से अधिक मॉगने वालो के यहॉ आधार न बनवायें कस्बे लोगों ने आधार कार्ड कैम्प लगाकर निशुल्क आधार कार्ड बनवाने की मॉग की है।

Related

UP 2707846094377802055

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item