aajtaktimes

ओवर ब्रिज की जांच व फर्जी मुकदमा वापस लेने की मांग

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। श्री अवध एडवोकेट्स वेलफेयर सोसायटी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष रितेश कुमार मिश्र ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, राज्यपाल से 24 व 27 फरवरी को प्रशासन द्वारा किये गये लाठी चार्ज की जांच करवाते हुए फर्जी दर्ज मुकदमा रेलवे एक्ट व 31 (ए) किमिलनल लां रितेश कुमार मिश्र सहित 29 लोग व 20-25 अज्ञात लोगों का वापस लिये जाने व विगत् 24 व 27 फरवरी 2016 को पुलिस प्रशासन द्वारा की गयी लाठी चार्ज की जांच का आदेश जारी करते हुए छोटी-लाइन व बड़ी लाइन पर बनायी गयी अवैध दिवार को तत्काल तोड़वाये जाने के साथ-साथ सकरा ओवरब्रिज में किये गये भ्रष्टाचार व मानक व मानचित्र के विपरीत बनाये गये सकरा ओवरब्रिज की जांच हेतु गुहार की।
जनपद में छोटी व बड़ी लाइन पर उत्तर प्रदेश राज्य सेतुनिर्माण निगम द्वारा रेलवे फाटको पर सकरा ओवर ब्रिज का निर्माण किया गया जो कि नक्शा व मानक के विपरीत है कहीं न कहीं मानक के विपरीत ओवर ब्रिज के निर्माण में रेलवे प्रशासन व जिला प्रशासन एवं ठेकेदार द्वारा राष्ट्र का करोड़ों रूपया घोटाला किया गया जो कि जांच का विषय है तथा साथ ही साथ ओवर ब्रिज के नीचे बनी छोटी व बड़ी लाइन के क्रासिंगों को बन्द कर दीवार बना दिया गया है जिसका विरोध करने पर फर्जी मुकदमा दर्ज किया गया। विगत् 24 व 27 फरवरी को पुलिस प्रशासन द्वारा बच्चे, महिलाओं व अन्य नागरिकों पर लाठिया बरसाई। जिससे छोटी व बड़ी लाइन के मझपुरवा, गांधीनगर, ग्रीडगंज, ढकौली, सुगरमिल, सूतमिल, जीतनगर के लगभग 25 से 30 हजार नगरवासी अपने आप को असुरक्षित व ठगा हुआ महसूस कर रहे है। श्री मिश्र ने मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगायी है। 

Related

UP 555309012486007768

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item