एकता संगठन की मासिक बैठक सम्पन्न
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_8.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। जनहित एकता संगठन की एक मासिक बैठक कार्यालय शिवाजीपुरम में अकबर शाह संस्थापक, अध्यक्ष की अध्यक्षता में की गई उक्त बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों ने प्रस्ताव पारित किया। 27 मार्च को संगठन द्वारा होली मिलन समारोह कंचन पैलेस शिवाजीपुरम में करने का निर्णय लिया गया है तथा उक्त समारोह के अवसर पर पल्हरी चौरहा से जैदपुर रोड आरसीसी संगठन कके कार्यकर्ताओं के संघर्ष से निर्माण कार्य शुरू होने से उक्त आयोजन में कार्यकर्ताओं का स्वागत किया जायेगा उपस्थित कार्यकर्ताओं ने यह भी प्रस्ताव पारित किया कि 15 मार्च को तहसील सिरौलीगौसपुर बाराबंकी जनपद क्षेत्र की समस्याओं को लेकर राकेश कुमार सिंह की देख-रेख में तहसील सिरौलीगौसपुर परिसर में धरना प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जायेगा। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी अशफाक अली, विवेकानन्द यादव, राकेश कुमार सिंह, असलम शाह, फतेहमोहम्मद, विनय वर्मा, मो. सुहेल, कृपाशंकर, निसार अहमद, गुरूदयाल प्रजापति, नौमीलाल गौतम, डॉ. राम अवतार शर्मा, विनय यादव आदि लोग मुख्य रूप से बैठक में उपस्थित थे।

