aajtaktimes

जिला शिक्षा परियोजना की बैठक में आवश्यक दिशा निर्देश


जौनपुर। जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभाकक्ष में जिला शिक्षा परियोजना समिति की बैठक हुई जहां 2 अप्रैल को जिला मुख्यालय पर रैली निकालने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि खण्ड शिक्षाधिकारी अपने क्षेत्र में रैली निकालें एवं कम से कम 10 रैलियों में प्रतिभाग भी करें। खण्ड शिक्षा अधिकारी गत 5 वर्षों के बच्चों का चिन्हित करा लें कि वह इस समय कहां हैं। गत वर्षों के छूटे बच्चों को चिन्हित कराकर कार्यवाही भी सुनिश्चित करा लें। साथ ही उन्होंने कहा कि 31 मार्च तक सूची उपलब्ध करायें। छूटे बच्चों के अभिभावकों से सम्पर्क कर सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दें। इसी क्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी से 5 वर्ष के बच्चों की सूची प्राप्त करने का निर्देश देते हुये जिलाधिकारी ने कहा कि 50 प्रतिशत की उपस्थित वाले बच्चों का अभियान चलाकर कार्यवाही सुनिश्चित करायें। रोस्टर बनाकर अभिभावकों से सम्पर्क का कार्यक्रम 10 अप्रैल तक सुनिश्चित करायें। अध्यापकों की तैनाती कक्षावार की जाय एवं शिक्षा की गुणवत्ता की समीक्षा प्रत्येक माह की जाय। मई 2016 के प्रथम सप्ताह में साल भर की उपलब्धि तथा अभियान की समीक्षा की जायेगी। विद्यालय के परिसर सहित आस-पास की सफाई करायी जाय तथा शौचालय का प्रयोग, सफाई आदि के बारे में भी जानकारी दी जाय। सभी खण्ड शिक्षाधिकारी अपने क्षेत्र के 10 विद्यालयों की सूची उपलब्ध करायेंगे जहां प्राइवेट विद्यालयों से अच्छी पढ़ायी की जा रही है। इसकी जांच जिलास्तरीय अधिकारियों से करायी जायेगी। उन्होंने ने खण्ड शिक्षा अधिकारियों से प्रेरकों के कार्य लेने की सूचना की जानकारी प्राप्त किया जिसके बाद कार्य में शिथिलता/रिपोर्ट न तैयार करने पर प्रभारी प्रेरक का वेतन रोकने के साथ कारण बताओ नोटिस जारी कराने का निर्देश दिया। जिले के विद्यालयों में कुल जर्जर भवनों में कितने भवन गिराये गये तथा कितने अवशेष हैं। 50 प्रतिशत से कम मिलने पर कार्यवाही की जायेगी। 10 अप्रैल के बाद इसकी रिपोर्ट प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एसपी सिंह को देने का निर्देश दिया। सभी खण्ड विकास अधिकारी गत बुधवार/गुरूवार को बच्चों को दूध पिलाने की रिपोर्ट दें। समाजवादी पेंशन में शून्य प्रगति वाले/कार्य में शिथिलता बरतने वाले खण्ड शिक्षा अधिकारियों से 31 मार्च तक स्पष्टीकरण मांगते हुये कहा कि क्यों न आपकी सेवा पुस्तिका में प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाय। जिलाधिकारी ने सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि कस्तूरबा गांधी विद्यालय की जांच 5 अप्रैल तक करें जिसमें शौचालय, विद्युत, बैटरी, स्वास्थ्य की विभिन्न जांच, स्वास्थ्य कार्ड, पुरानी बच्चियों की संख्या, भवन की स्थिति, कुर्सी, मेज आदि की जांच कर रिपोर्ट दें, ताकि मई में जिलास्तरीय अधिकारियों से जांच करायी जा सके। इस अवसर पर तमाम सम्बन्धित अधिकारियों की उपस्थिति रही।

Related

up jaunpur 420361228608673212

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item