कांग्रेसजनों ने की संदेश यात्रा की तैयारी बैठक
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_300.html
जौनपुर। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर सोमवार को जनपद में प्रस्तावित कांग्रेस संदेश यात्रा की तैयारी बैठक जिलाध्यक्ष इन्द्रभुवन सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर उपस्थित दिग्विजय सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष कांग्रेस एवं प्रभारी वाराणसी जोन ने यात्रा के संदर्भ में विस्तार से चर्चा किया। इसी क्रम में जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील करते हुये बताया कि 3 अप्रैल से शुरू होने वाला यह कार्यक्रम 13 अप्रैल तक विभिन्न विधानसभा क्षेत्रांे में चलेगा। बैठक का संचालन विजय शंकर उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर प्रो. देवेश उपाध्याय, रामचन्द्र मिश्र, देवेन्द्र मिश्र, इन्द्रसेन श्रीवास्तव, साजिद हमीद, मोती लाल बिन्द, अखिलेश श्रीवास्तव, लुकमान अहमद, राधेश्याम गुप्त, दयासागर राय, आरपी पाण्डेय, शोभनाथ पटेल, बबली जायसवाल, कमलेश अग्रहरि, राजकुमार निषाद, भइया लाल सोनकर आदि उपस्थित रहे।

