जैनुद्दीन, जगन्नाथ सहित कई पुलिसकर्मियों को एसपी ने किया सम्मानित
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_114.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। पुलिस द्वारा जनपद में अपराध पर नियंत्रण करने और अपराधियों से
मोर्चा लेने वाले होनहार पुलिस कर्मियों को पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद ने
प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मान पाने वालों में सफदरगंज
थानाध्यक्ष जैनुद्दीन अंसारी द्वारा 17 मार्च को विगत पांच वर्षो से
पुलिस अभिरक्षा मे फरार चल रहे 20000 रूपये के पुरस्कार घोषित अपराधी
रघुनन्दन मौर्या को साहसिक मुठभेड के साथ गिरफतार किया गया। कुर्सी थाना
से कां. मान सिंह द्वारा थाना फतेहपुर के कस्बा फतेहपुर मे पडी भीषण
डकैती अनावरण में व्यवसायिक दक्षता का परिचय देते हुए डकैती मे लूटी गई
धनराशि की बरामदगी मे महत्वपूर्ण योगदान प्रदान किया गया फलस्वरुप घटना
में लूटी गई धनराशि मे से साढे चार लाख रूपये नगद बरामद किये गये तथा
संलिप्त अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। थाना टिकैतनगर से कां.
बुद्धिलाल द्वारा थाना टिकैतनगर से फरार चल रहे 2500/-(पच्चीस सौ रूपये)
से पुरस्कार घोषित अपराधी जंगे उर्फ जंग बहादुर को गिरफतार किया। थाना
देवा से अहमद हुसैन ने बैट्री चोरी के गैग को पकडवाकर उनके कब्जे से 07
अदद सोलर बैटी व 2100/-नगद बरामद किया गया। थाना मसौली से कांस्टेबल
जगन्नाथ द्वारा थाना मसौली मे पंजीकृत मु0अ0स0 261/15 धारा 457/380/411
भादवि के अनावरण मे व्यवसायिक दक्षता का परिचय देते हुए महत्वपूर्ण
योगदान प्रदान किया गया फलस्वरूप घटना मे सलिप्त अभियुक्तो को गिरफतार कर
उनके कब्जे से 100 लीटर मेंथा आयल की बरामदगी मे महत्वपूर्ण भूमिका
निभाई। वही थाना कोठी से कांस्टेबल नवीन कुमार द्वारा थाना कोठी पर फरार
चल रहे अभियुक्त पवन राय उर्फ पवन यादव को बिहार से गिरफतार करने मेे
महत्वपूर्ण योगदान प्रदान किया गया। पुलिस महानिदेशक के निर्देशो के
अनुपालन मे उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले कर्मचारियों को पुलिस
अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर पुलिस लाइन स्थित सभागार मे सम्मानित
किया गया।
