aajtaktimes

सर्राफा व्यापारियों को मिला सदर विधायक का समर्थन


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। सर्राफा व्यापारियों की एक्साइज कर के विरोध में रविवार को
19वें दिन सदर विधायक धर्मराज सिंह यादव ने व्यापारियों का समर्थन करते
हुये जमकर केन्द्र की भाजपा सरकार के खिलाफ विचार रखे। श्री यादव ने कहा
कि भाजपा की नीति से जहां आम जन का नुकसान हो रहा है। वहीं व्यापारी,
किसान एवं अन्य लोग सरकार की नीतियों से परेशान है। इस मौके पर उत्तर
प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष विनोद गाबा एवं नगर अध्यक्ष
नीरज गुप्ता ने दर्पण टाकीज से रैली निकाल धरना स्थल घण्टाघर पहुंचकर
सर्राफा व्यापारियों के बंदी व आंदोलन में घोषणा की। उन्होने कहा कि  यदि
होली जैसे प्रमुख त्योहार तक एक्साइज टैक्स वापस न हुआ तो शहर का
सम्पूर्ण बाजार बंद किया जायेगा। सभा को सम्बोधित करते हुए जिला सर्राफा
कमेटी के अध्यक्ष एवं व्यापार मण्डल के कोषाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद सोनी
ने कहा कि हम वैट टैक्स व इन्कम टैक्स देते है परन्तु अब एक नया विभाग
टैक्स कर बोझ नही चाहते है। इस मौके पर रामनाथ सोनी, राजेश गुप्ता, सौरभ
गुप्ता, राजेन्द्र सोनी, शिवाकांत द्विवेदी, सुधीर गुप्ता, संतोष गुप्ता,
सुनील त्रिवेदी, श्याम गुप्ता, शेखर गुप्ता सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।

Related

UP 1695163801016123663

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item