aajtaktimes

लेखराम वीर जयंती मनायी गयी


जौनपुर। अधिवक्ता जागरण मंच के संयोजक महेन्द्र श्रीवास्तव के मियांपुर स्थित आवास पर शुक्रवार को लेखराम वीर जयंती मनायी गयी जहां दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ के पूर्व उपाध्यक्ष शैलेन्द्र निषाद ने कहा कि जब तक समाज का संरक्षक जनप्रतिनिधि निर्भीक, वीर, ईमानदार, कर्मठ, देशभक्त व राष्ट्र चिंतक नहीं होगा तब तक राष्ट्र का विकास संभव नहीं है। इसके अलावा जय प्रकाश श्रीवास्तव, डा. विदिता निषाद सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। बब्बन सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में आयोजित जयंती अवसर पर दिलीप श्रीवास्तव, कुलदीप यादव, रवीन्द्र नाथ यादव, सतीश चन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related

UP 544352688149212365

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item