aajtaktimes

11 सूत्रीय मांगों को लेकर दूसरे दिन भी बंद रहे बैंकों के ताले


जौनपुर। काशी गोेमती संयुक्त ग्रामीण बैंक अधिकारी एवं कर्मचारी संगठन और काशी गोमती संयुक्त ग्रामीण बैंक आफिसर्स स्टाफ एसोसिएशन द्वारा दो दिवसीय हड़ताल के दूसरे दिन शुक्रवार को भी बैंकों में ताले लटके रहे। यूनाइटेड फोरम आफ आर.आर.बी. यूनियन के आह्वान पर 11 सूत्रीय मांगों को लेकर आयोजित इस हड़ताल में कुल 95 बैंकों में ताले लगे रहे जिससे करोड़ों रूपये का कारोबार ठप रहा। इस मौके पर आयोजित सभा की अध्यक्षता एसएन सिंह एवं संचालन शकील अहमद ने किया। अन्त में संगठन मंत्री अश्वनी श्रीवास्तव ने सभी साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डा. बालेन्दु सिंह, एमएम जायसवाल, राजेश श्रीवास्तव, श्याम नारायण सिंह, डीके विश्वकर्मा, केजी गुप्ता, अशफाक अहमद, मशरूल हसन, अरूण श्रीवास्तव, आरके लाल के अलावा बैंक के सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related

UP 3975717000605756054

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item