aajtaktimes

छात्रवृत्ति के लिये डाटा उपलब्ध कराने का निर्देश


जौनपुर। जिला विद्यालय निरीक्षक गिरधारी लाल कोली ने बताया कि जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी के सम्बन्ध में दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति कक्षा 11 व 12 को छोड़कर शैक्षणिक वर्ष 2015-16 के ऐसे छात्रों के छात्रवृत्ति डाटा जिसमें छात्रों के परीक्षा परिणाम का मिलान विश्वविद्यालय द्वारा अपलोड किये गये डाटा के अनुसार नहीं हुआ है, के छात्रों की सूची उपलब्ध करायी गयी है। उन्होंने जिले के समस्त प्राचार्य/प्रधानाचार्य/डिग्री कालेज को अवगत कराया कि छात्रों की सूची मेरे कार्यालय से प्राप्त कर शिक्षण संस्थान स्तर पर उपलब्ध परीक्षा परिणाम से मिलान करके प्रमाणित करते हुये उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, अन्यथा की स्थिति में सारी जिम्मेदारी सम्बन्धित विद्यालय का होगा।

Related

UP 1124192371834292426

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item