जेसीआई शक्ति, लायंस क्लब शाहगंज व जेसीआई जौनपुर ने मनाया होली मिलन समारोह
https://husainijnp.blogspot.com/2016/03/blog-post_138.html
जौनपुर। रंगों का पर्व होली सकुशल सम्पन्न हो गया जिसके बाद अब विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जेसीआई शाहगंज शक्ति द्वारा नगर के सनराइज पब्लिक स्कूल में समारोह आयोजित हुआ जिसके मुख्य अतिथि डीआईजी उदयशंकर जायसवाल रहे। इस मौके पर गुलाल व फूलों की होली के साथ फगुआ गीत हुआ तो बच्चों ने डांस प्रस्तुत किया। साथ ही डा. मौलश्री चित्रवंशी द्वारा हास्य कविताएं भी हुईं। जागृति चित्रवंशी के संयोजकत्व में हुये समारोह में आये लोगों का स्वागत संस्थाध्यक्ष जेसी गीता जायसवाल ने किया। इस अवसर पर बुलबुल अग्रहरि, उषा अग्रहरि, अल्का गुप्ता, सुनीता अग्रवाल, ममता अग्रहरि, राधा अग्रहरि, प्रियंका चित्रवंशी, अनीता जायसवाल, सीमा जायसवाल, सीमा गुप्ता, रीता सोनी, रीता जायसवाल, पूनम गुप्ता, गीता जायसवाल, संगीता जायसवाल, आशा गुप्ता सहित अन्य उपस्थित रहे। अन्त में सचिव जेसी आराधना अग्रवाल ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
लायंस क्लब शाहगंज द्वारा आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि नगर मजिस्टेªट उमाकांत त्रिपाठी व विशिष्ट अतिथि उपजिलाधिकारी शाहगंज आरके गुप्ता व नगर पालिका अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह रहे। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक प्रदीप जायसवाल व सह संयोजक सर्वेश चौरसिया ने लोगों का स्वागत किया तो पंकज सिन्हा व शैली गगन ने गीत गाया। इस मौके पर आये डीआईजी उदयशंकर जायसवाल ने सभी को होली की बधाई दिया जिसके बाद संस्था अध्यक्ष रूपेश जायसवाल ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर डा. ज्ञानचन्द्र चित्रवंशी, जागृति चित्रवंशी, शीतल अग्रवाल, रमेश चन्द्र गुप्ता, कैलाशनाथ जायसवाल, डा. जय प्रकाश दूबे, एसएल गुप्ता, डा. प्रेमचन्द्र चित्रवंशी, राजदेव सिंह, मनोज जायसवाल, राजपत जायसवाल, महेन्द्र जायसवाल, डा. डीके गुप्ता, श्याम जी गुप्त, संजीव जायसवाल, गीता जायसवाल, कुसुम जायसवाल, अलका गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
जेसीआई ने गायन, डांस, एक्टिंग, चुटकुले के साथ होली मिलन समारोह मनाया जहां मनमोहक राधाकृष्ण की झांकी की प्रस्तुति के बाद केके जायसवाल, आलोक सेठ, अजयनाथ व सलमान शेख ने ग्रुप डांस प्रस्तुत किया। इसी तरह अभिताष गुप्ता, विशाल गुप्ता, प्रदीप सेठ ने कपल डांस किया तो राजेश अग्रहरि, राजकुमार, धर्मेन्द्र सेठ, डा. आलोक, संजीव जायसवाल, नीरज ने गीत गाया। समारोह का संचालन संयोजक सत्य प्रकाश जायसवाल ने किया। इस अवसर पर विवेक प्रताप, रवि मिंगलानी, राधेरमण जायसवाल, अजय सेठ, संजय बैंकर, शशांक सिंह रानू, संजय गुप्ता, पंकज सिन्हा, रतन सिकरी, गणेश साहू, विष्णु सहाय आदि मौजूद रहे।


