aajtaktimes

कफ सीरप के नाम पर नशा व्यापार पर रोक लगाने की मांग


जौनपुर। केमिस्ट एण्ड कास्मेटिक वेलफेयर एसोसिएशन ने दवा व्यवसाय से जुड़े नशा कारोबारियों के खिलाफ मुहिम छेड़ दिया है। संगठन ने निर्णय लिया है कि ऐसे कारोबारियों का सामाजिक बहिष्कार करने के साथ ही इन पर प्रभावी रोक के लिये प्रमुख सचिव खाद्य और औषधि उत्तर प्रदेश सरकार को भी पत्र लिखकर जनपद में चल रहे कफ सीरप के नाम पर नशा व्यापार पर रोक लगाने की मांग किया है। प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से एसोसिएशन के सचिव राजेन्द्र निगम ने बताया कि जनपद के कुछ व्यवसायी कोडीन युक्त कफ सीरप के अवैध व्यापार में लिप्त हैं। लगभग 2 वर्ष पहले जब इन दवाओं पर प्रतिबंध नहीं था तब भी जनपद में इनकी अप्रत्याशित संख्या में खरीद-बिक्री पर विभाग ने सवाल खड़ा किया था लेकिन जांच ठण्डे बस्ते में चली गयी। अब जब इस पर प्रतिबंध लगा है तो ऐसे दवा माफियाओं को चिंहित करके इस काले कारोबार पर रोक लगायी ही जानी चाहिये।

Related

UP 1628755859773919900

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item