aajtaktimes

शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिये होना होगा संकल्पितः किरन श्रीवास्तव


जौनपुर। यह आवश्यक नहीं कि आज का युवा सेना के माध्यम से देश सेवा कर सकता है। सामाजिक समरसता व समाज के सर्वांगीण विकास में अपना योगदान देकर भी देश की सेवा की जा सकती है। उक्त बातें भाजपा के नगर अध्यक्ष आशीष गुप्त ने अहियापुर निवासी भाजपा नेता लोकेश गुप्ता के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में कही। इसी क्रम में जिला मंत्री श्रीमती किरन श्रीवास्तव, विमल सिंह, महंथ सूर्य प्रकाश जासवाल, अमित श्रीवास्तव, पंकज जायसवाल सहित अन्य वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते कहा कि हमें शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिये कृत संकल्पित होना होगा। इस अवसर पर सतेन्द्र साहू, रेखा सोनकर, किरन मिश्रा, शैल साहू, डा. रामसूरत मौर्य, बसंत प्रजापति, रामकृष्ण नारायणन, सतीश त्यागी, दयाराम गुप्ता, आशा साहू, रीता जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, कृष्णकांत साहू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नन्द लाल यादव ने किया।

Related

UP 7762838921902826544

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item