aajtaktimes

जमीनी व छेड़खानी विवाद में खूनी संघर्ष, एक की गयी जान

जौनपुर। महराजगंज थाना क्षेत्र के लमहन गांव में जमीनी व छेड़खानी विवाद के चलते दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया जिसमें एक की मौत हो गयी जबकि आधा दर्जन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार काफी दिनों से चली आ रही जमीनी विवाद को लेकर आज छेड़खानी हो गयी। इसके चलते शुक्रवार को दोनों पक्ष आमने-सामने हो गये। इस दौरान जमकर चले लाठी-डण्डे में एक की मौत हो गयी जबकि दो अन्य घायल हो गये। जानकारी होने पर क्षेत्राधिकारी बदलापुर सहित थानाध्यक्ष बदलापुर, महराजगंज, सिंगरामऊ मयफोर्स मौके पर पहुंच गये। इसके बाद मृतक के शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया गया। साथ ही मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस हमलावरों के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी। वहीं घटनास्थल पर तमाम लोगों की भीड़ एकत्रित रही जिससे जाम की स्थिति बनी रही। लोगों में चर्चा रही कि यदि थाना पुलिस तत्परता दिखायी होती तो आज यह घटना न घटित होती। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक मौका-मुआयना कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी थी।

Related

UP 370938042349500010

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item